राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला की मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला का है। पीड़िता माला देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने घर पर थी। तभी पट्टीदारी के अवध राउत,जोगेंद्र राउत, निशा देवी सहित आधा दर्जन लोग पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग