राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब आपूर्ति करने के मामले में नामजद अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमितेश ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के नगडीहा निवासी गुड्डू सिंह है। जो गत एक जून को दर्ज थाना कांड संख्या 269/ 22 का प्राथमिकी अभियुक्त है। मामले की प्राथमिकी सदर अंचल एएलटीएफ के एएसआई अजय कुमार ने दर्ज कराई थी। जिसमें चार लोगों को नामजद किया था। जहाँ मौके से नागडीहा निवासी हरी प्रसाद एवं पलटन प्रसाद को 28 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 75 हजार नकद रुपये एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि एक अन्य अभियुक्त भोला प्रसाद भागने में सफल रहा था। तब से शेष नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग