राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। विधुत विभाग ने बिजली बील के बकायेदारों के खिलाफ पुन: सख्त रूख अपनाते हुए प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में अलग- अलग टीम बनाकर जेईई मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने कुल 54 बिजली बील के बकायेदारों का कनेक्शन काटा। वहीं दूसरी तरफ जेईई के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने छापा मारते हुए 17 बिजली बील के बकायेदारों से कुल 2 लाख की राजस्व की वसूली की। इस बाबत जेईई ने बताया कि विभाग के तरफ से स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि किसी भी परिस्थिति में बिजली बील के बकायेदारों का बिजली कनेक्शन चालु हालत में नहीं रहना चाहिए। वहीं जेईई मो ओबैदुल्लाह अंसारी प्रखण्ड के बिजली उपभोग्ताओं से अपील की कि आप सभी जल्द से जल्द अपना बिजली बील का शेष राशि का भुगतान कर निर्वाध रूप से बिजली का उपभोग करें अन्यथा आप बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग