सराय बक्स में पूर्व विधायक मंटू सिंह के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर
मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत वार्ड नंबर 12 सराय बक्स गांव में 63 केवीए का जली हुई ट्रांसफॉर्मर पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के पहल पर 24 घंटे के अंदर में बदला गया।पूर्व विधायक ने पहल करते हुए जेई व कार्यपालक अभियंता से बात की व नई ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। इससे पहले विधायक द्वारा रायपुरा में भी जली हुई ट्रांसफार्मर बदल कर नया लगाया गया।विशाल कुमार,विधान राय,सोनू राय,विनोद राय,प्रमोद उर्फ टिकधारी , चन्द्रमा छैला छपरहिया आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक मन्टू सिंह को बधाई दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग