मूसलाधार बारिश में गिरा घर, सूचना पर अंचलाधिकारी ने स्कूल में शरण दिलावाई, विस्थापित बोले थैंक्यू
- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से तीन फीट तक पानी घुस गया था घरों में
मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के कटसा पंचायत अंतर्गत रामचक के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के समीप बसे लगभग आधा दर्जन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के घरों में बारिश का पानी घुस गया है जिससे उनको रहने में कठिनाई हो रही थी। रविवार की सुबह से ही लगातार हो रही से पहले का पानी लबालब भरा उसके बाद मूसलाधार बारिश ने घरों में और मुश्किल बढ़ा दिया, नतीजा यह हुआ कि सोमवार की सुबह ही नईम और निजामुद्दीन का घर गिर गया।इसके बाद परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। पहले तो नीचे से पानी घरों तक घुस गया था उसके बाद सिर ढकने का एक सहारा भी आंधी और पानी ने छीन लिया। परिजनों द्वारा घटना की पूरी जानकारी अमनौर सीओ सुशील कुमार सिंह को दी गई।जिसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह को आदेश दिया कि स्कूल के रूम को खोलकर तत्काल रहने की व्यवस्था कराई जाए, जिसके बाद सभी को स्कूल में जगह मिल गया। मायूस चेहरे पर थोड़ी मुस्कान लाकर मोहम्मद नईम, पत्नी समीमा खातून पुत्री सबीना, हिना, आफरीन व निज़ामुद्दीन शैलजा बीबी सबने कैमरे के सामने बोला थैंक्यू सीओ साहब। वही सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आंधी पानी से जो कुछ भी नुकसान हुआ है जांच के बाद जो कुछ भी सरकारी मुआवजा हो सकेगा उसे दिलाया जाएगा।तत्काल स्कूल में रहने की व्यवस्था कराई गई है। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग