शिव मंदिर के शिलान्यास के लिए कलश व शोभा यात्रा निकली
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण): मांझी प्रखंड के डुमाईगढ़ गांव में बाबा फुलेश्वर नाथ शिव मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इसके पूर्व कलश व शोभायात्रा भी निकाली गई। शिव मंदिर का शिलान्यास धर्मानुरागी सुनील सिंह ने किया। इस दौरान मानव कल्याण व वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण वायरस के बचाव लिए रूद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन आचार्य डॉ. विवेकानंद तिवारी व पं. प्राज्ञेश कुमार तिवारी के नेतृत्व किया गया.
इस मौके पर राजेश महतो, राजू महतो, गौतम महतो, बड़ा महतो, रामनाथ महतो, विशोक महतो, सुरेन्द्र महतो, समरथ महतो, उपेन्द्र महतो, तारक महतो समेत अन्य लोगों ने सामाजिक दूरी बनाकर मंदिर के शिलान्यास व महायज्ञ में सहयोग किया। इस अवसर पर आचार्य डॉ. विवेकानंद तिवारी ने लोगों से कोरोना महामारी से सचेत व सुरक्षित रहने का आग्रह किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग