जेपीयू के कुलसचिव ने अवकाश प्राप्त पेंशन धारको को पे आईडी जनरेट करने का दिया निर्देश
- पेंशन धारकों को पे आईडी जनरेट करने के लिए जारी किया गया ईमेल नंबर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलसचिव के द्वारा सभी अवकाश प्राप्त पेंशन धारकों को पे आईडी जनरेट करने के लिए पत्र निर्गत करते हुए अपील की गई है कि आप लोग अपना पेंशन से सम्बंधित पे आईडी जनरेट कर लीजिए। कुलसचिव द्वारा कहा गया है कि पेंशन से संबंधित पे आईडी जनरेट करने के लिए jpupensionpayeeid@ gmail.com का ही उपयोग करे। अभी तक लगभग 600 पेआईडी बनाया जा चुका है। जेपीयू के कुलसचिव श्री कृष्ण ने सभी पेंशन धारकों से अपील किया है कि सभी अवकाश प्राप्त पेंशन धारक का कार्य समय से कर दिया जाएगा। किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अभी तक जो भी पेंशन धारक विहित प्रपत्र को भरकर नहीं दिए है वे लोग यथाशीघ्र देने की कोशिश करें। क्योंकि पीएफएमएस के अंतर्गत बिना पे आईडी के भुगतान संभव नहीं हो पाएगा। उक्त बातों की जानकारी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ हरीश चंद्र ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग