राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगंबरपुर राम जानकी मंदिर मे वैदिक मंत्रोचारण के साथ अखंड अष्ट्याम का आयोजन किया गया। जहां विधि विधान के साथ ठाकुर बाबा द्वारा मनोकामनापूर्ण होने पर राम जानकी मंदिर के पूर्व अध्यक्ष स्व श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद की पत्नी स्व चंद्रकांती देवी के द्वारा पोते आर्यन कुमार गुड्डू के जन्मोत्स्व पर अखंड अष्ठ्याम का मीन्नत मांगी थी। उसी उपलक्ष्य में हर्षोउल्लास के साथ अखंड अष्ठ्याम का आयोजन किया गया। जहा शिक्षक व यज्ञमान शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि अखंड अष्ठ्याम के उपरांत राम विवाह कार्यक्रम के विधि विधान के साथ समाप्ति की जाएगी। जहां यज्ञाचार्य कन्हैया दास, सुनील दुबे, अरुण दुबे व अन्य ग्रामीण शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग