पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव से अपने बेटे को सड़क पार दुकान पर खाना देने जा रही महिला की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बंगरा गांव निवासी बुधनाथ भगत की 54 वर्षीय पत्नी महेन्द्ररी देवी के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला मंगलवार की सुबह खाना बनाकर अपने बेटे को दुकान पर देने जा रही थी कि उसी दौरान एस एच 90 को पार करने की दौरान अज्ञात तेज ट्रक की चपेट में आ गयी जिसमे महिला को अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया जहां थोड़ी ही दूरी पर महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्मार्टम में भेज दिया। मृतक महिला शादीशुदा हैं और उसको एक पुत्र हैं तो बंगरा बाजार पर दुकान चलाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग