राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला निवासी स्वतंत्रता सेनानी भागमणि देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि इनके पति स्वर्गीय राणा तेज बहादुर सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी कुछ वर्ष पहले उनकी मृत्यु के बाद भाग्यमणि देवी को स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन मिलता था । जैसे इनकी मृत्यु की खबर क्षेत्र में फैली समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों का इनके घर ताता लग गया। इनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, खैरा पंचायत की मुखिया नीतू देवी, पूर्व मुखिया राज नारायण सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुलदीप सिंह, श्री राम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा वेद प्रकाश उपाध्याय, सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह इत्यादि शामिल थे। गौरतलब है कि भाग्यमणि देवी अपने पीछे 5 पुत्री एवं दो पुत्र बसंत कुमार एवं संतोष कुमार को छोड़ गई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग