राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार युवक को पुलिस ने छपरा मंडल कारा भेज दिया। मशरक थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की मेला बाजार में चोरी की बाइक के साथ एक युवक हैं। जिस पर पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी की गई तो गण्डामन गांव निवासी सुजित कुमार पिता जयराम ठाकुर को पैशन प्रो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछ ताछ के दौरान कोई भी कागजात नही दिखाया गया। जिसमें बाइक चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग