संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के समतापार व कोहड़ा मठिया स्थित पावर सब स्टेशन के मध्य तड़का गिरने से एक युवक की घटना-स्थल पर हीं मौत हो गई जबकि साथी युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त जख्मी युवक का इलाज दाउदपुर स्थित एक निजि क्लिनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक कोहड़ा मठिया निवासी स्व. रवींद्र पूरी का 32 वर्षीय पुत्र ओम पुरी उर्फ छोटू है, जबकि जख्मी युवक उसी गांव के विनोद पूरी का पुत्र संजीव पूरी है। यह खतरे से बाहर बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ओम पुरी व संजीव पूरी किसी काम से कोपा थाना क्षेत्र कुमना गांव गए हुए थे। काम होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। जैसे हीं वे कोहड़ा मठिया स्थित पावर सब स्टेशन के करीब पहुंचे तभी तेज गरज के साथ तड़का गिर पड़ा, जिसके चपेट में आने से मौके पर ही ओम पुरी उर्फ छोटू की मौत हो गई, जबकि संजीव पूरी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार समेत पूरे गांव में हाहाकार मच गया। माँ माया देवी, पत्नी नेहा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में सूचना मिलने के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ओम पुरी की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी ने अभी 22 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बीच पिता का साया उठ जाने से वह अनाथ हो गई है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि