पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केंद्र सरकार की तरफ से लागू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में लगातार सियासी बवंडर देखने को मिल रहा है। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान लगातार विपक्ष ने अग्निपथ वापसी को लेकर प्रदर्शन और हंगामा किया हैं बुधवार को विधानमंडल परिषद में विपक्षी विधायकों की तरफ से धरना का कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर पटना के सटे जिलो पर पुलिस सतर्कता पर विशेष नजर रखी गयी हैं। बुधवार को मशरक थाना क्षेत्र के एसएसबी जवानों की मौजूदगी में थानाध्यक्ष राजेश कुमार अलर्ट में तैनात रहे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए थाना पुलिस तैयार है वही ज़िले से दंगा निरोधक दल भी तैनात किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग