पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर बुधवार को बिजली के आइस्क्रीम ठेले को चार्ज करने के दौरान बिजली का करेंट लगने से युवक को अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पदमौल गांव निवासी प्रदीप साह का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि यदु मोड़ पर आइसक्रीम के ठेले को बिजली से चलाकर ठंडा किया जा रहा था कि उसी दौरान ठेले में बिजली का करेंट प्रवाहित होने लगा जिसे आइसक्रीम बेचने वाले युवक के द्वारा जैसे ही छुआ बिजली का जोरदार करेंट लग गया जिससे वह अचेत हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग