राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक आर्मी के जवान एवं उसके घरवालों द्वारा दहेज में स्कॉर्पियो की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में आर्मी जवान की पत्नी ने एक लिखित शिकायत स्थानीय थाने में देते हुए पति सास-ससुर एवं भसुर समेत सात लोगों को नामजद करके दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि हम दोनों ने 2019 में अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था लेकिन घर आने पर सास, ससुर एवं भसुर लोगों द्वारा दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की गई एवं नहीं दिए जाने पर मारपीट कर प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया गया। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा सुलह समझौता कराने के बावजूद भी पुनः दहेज के लिए प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आलोक में स्थानीय थाने की पुलिस आगे की जांच व कार्रवाई में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग