संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुरुवार की सुबह जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह पटेल की पत्नी 55 वर्षीया मालती देवी का असामयिक निधन हो गया।जिसकी सूचना पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एवं आमलोगों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।बताया जाता है कि प्रखंड अध्यक्ष की पत्नी लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थी।जिनका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा था।इलाज के दौरान ही पटना में उनका निधन हुआ।जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को निवास स्थान धनगरहा गांव लाया गया।जहाँ अंतिम दर्शन के लिये सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटी रही।इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह,जिला महासचिव राजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यक्रताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए अंतिम संस्कार में भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग