- 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित होने वाली 8 वी बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता लगातार बारिश की वजह से स्थगित कर दी गई। बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय एवम महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा के साथ वर्चुअल बैठक के बाद आयोजन समिति के रिपोर्ट पर प्रतियोगिता स्थगित की गई। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए सारण जिला सचिव सह आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से खेल मैदान में जलजमाव एवम प्रतिभागियों को होने वाले परेशानी को देखते हुए प्रतियोगिता जुलाई के तीसरे सप्ताह तक कराने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ 16 जुलाई से प्रारंभ 15 दिवसीय आवासीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिसमे सारण के अलावे बिहार के कई जिला से कुल 35 खिलाड़ी शामिल थे। मौके पर विद्यालय के संरक्षक राजकिशोर राय, ठाकुर विनोद सिंह, जीतेश तिवारी, प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग