दैनिक राशिफल
आज तारीख है 02जुलाई 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेगा तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होगा।किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पीला
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में मन में कुछ गलत विचार आ सकते हैं। ऐसा कोई काम न करे जिसके लिए बाद में शर्मिंदा होना पड़े।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गुलाबी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम में समस्या का सामना करना पड़ेगा तथा किसी सहकर्मी के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- भूरा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने लिए नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपके नए समझौते होंगे लेकिन किसी भी धन संबंधी निर्णय को लेने से पहले अपनों से बड़ों से विचार-विमर्श कर ले।किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- ग्रे
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन पढ़ाई में कम तथा खेलकूद में ज्यादा व्यतीत होगा। इंजीनियरिंग व कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उन्हें कुछ नया सीखने को मिल सकता है।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- महरून
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।माता-पिता का भरपूर साथ आपको मिलेगा तथा उनके द्वारा आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- आसमानी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नही हुआ हैं तो आपको अपने पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं जिससे घर में खुशियाँ आएगी।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- संतरी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। अचानक पेट संबंधित समस्या उठेगी जिस कारण मन में भी बेचैनी रह सकती है।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी।किसी भी प्रकार की अति से बचे तथा अपने व्यवहार में संयम बनाये रखे।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मन में किसी बात को लेकर कोई शंका हैं तो आज उसे अपने परिवारवालों के साथ अवश्य साँझा करे जिससे उसका समाधान जल्द ही निकलेगा। आप अपने घरवालों के प्रति भावुक रवैया भी अपना सकते है।व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- श्वेत
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा जो आप दोनों के लिए यादगार पल लेकर आएगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोग अपने लिए उदासी का रवैया अपना सकते है।किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- केसरी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। मानसिक रूप से आप पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे तथा मन में नए-नए विचार आयेंगे। शारीरिक रूप से भी आप एक दम स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं