मढ़ौरा के नरहरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के नरहरपुर पंचायत के मोथहा गांव निवासी नवल किशोर सिंह की पत्नी रीना देवी की आकाशीय बिजली गिरने की वजह से जान चली गई। मृत्यु की खबर मिलते ही मढ़ौरा के भाजपा नेता नागेंद्र राय अपने सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों से मिलकर संत्वाना दिया। इसके बाद बिहार सरकार के आपदा राहत कोष के तहत चार लाख का चेक मढ़ौरा अंचलाधिकारी के साथ शोकाकुल परिवार को दिया। इस मौके पर स्थानीय गांव निवासी भोला सिंह, प्रोफेसर राम बाबू सिंह, लल्लन जयसवाल, जितेंद्र सिंह, आर्य सुमंत, दीनबंधु सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग