मशरक में सोये व्यक्ति को सांप ने डंसा, इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में मंगलवार की सुबह चार बजें के करीब मकान में बिछावन पर सोये एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। जिसे परिजनों द्वारा अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी पहचान तख्त टोला गांव निवासी स्व तोता साह के 50 वर्षीय पुत्र ध्रुप प्रसाद के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह में बिछावन पर सोये थे कि उसी मे सांप ने डंस लिया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वही गांव के लोगों ने बताया कि परिजन पहले झाड़ फूंक के पास ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होती देख परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया। वही इलाज के दौरान चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि इलाज जारी है अचेतावस्था हुएं व्यक्ति मे सुधार हो रहा है। ठीक हो जाने पर घर जाने दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग