राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक (प्रशासन) ने सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत दो डीपीओ का स्थानान्तरण संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया है। जिसमें सारण के डीईओ अजय कुमार सिंह का स्थानान्तरण मुजफ्फरपुर के डीईओ के पद पर कर दिया है। वहीं प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक के पद पर पदस्थापित कौशल किशोर को अगले आदेश तक के लिए सारण के डीईओ के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही मुंगेर में शिक्षा विभाग के डीपीओ पद पर कार्य कर रहे धन्नजय कुमार पासवान को तथा बक्सर में डीपीओ के पद कार्यरत दिलीप कुमार सिंह को स्थानांतरित कर सारण का डीपीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि सारण के डीपीओ समग्र शिक्षा राजन कुमारी गिरी व डीपीओ मो.शारिक अशरफ का स्थानांतरण क्रमश वैशाली तथा बक्सर किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग