राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबियों को एकमा पुलिस ने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मठनपुरा गांव के सुकेश सिंह व परसागढ़ गांव के मुर्तजा मियां को इनके परिजनों की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग