राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बरेजा गांव के रंजु कुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार प्रसाद, सभापति प्रसाद, राजाराम प्रसाद, मुन्नी देवी, सोमवती देवी, रसूलपुर चट्टी के प्रीति कुमारी समेत 10 लोग शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां अस्पताल में डॉ. गुंजन कुमार ने घायलों का आवश्यक उपचार किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग