राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/एकमा (सारण)। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली सड़क एसएच 96 पर नवतन बाजार गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी शंकर यादव (60) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाइक चालक मौके से बाइक समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बताते हैं कि प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सा के दौरान उक्त घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जाता है कि शंकर यादव साइकिल से शीतलपुर बाजार आवश्यक कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से मांझी की ओर जा रहे बाइक चालक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना के बाद शंकर यादव के परिजनों में कोहराम मच गया। समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग