- पचास हजार रुपये नकद सहित लाखो रुपये के गहने एवं अन्य सामग्री की चोरी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर की चारदीवारी फांदकर चोरों ने शिक्षक दंपति को घर में बंद कर पचास हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये की गहने की चोरी कर फरार हो गए।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा का है।पीड़ित शिक्षक शशिकांत सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात्रि में दीवार फांदकर चोरों ने मेरे घर मे घुस मुझे और मेरी पत्नी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।तथा घर मे रखे पचास हजार रुपये नकद एवं चेन,अंगूठी,मंगटीका, पायल,इलेक्ट्रिक इंडक्शन,जूता सहित लाखों रुपये मूल्य की सामग्री की चोरी कर फरार हो गए।नींद खुलने के बाद अहले सुबह घर से बाहर निकलना चाहा तो कमरा बाहर से बंद था।जिसके बाद अपनी माँ को फोन करके कमरे का दरवाजा खुलवाया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग