राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी बाजार पर सप्ताह में दो दिन हरी सब्जी की बाजार लगती है जिसका विधिवत डाक होता है उसे जो डाक लेता है वह ठीकेदार हरी सब्जी दुकानदार और फुटकर फल विक्रेता से कुछ रकम लेते है इसी पैसे के वसूली को लेकर फल विक्रेता व वसूली करने वाले से पिछले गुरुवार के दिन पहले बकझक हुई फिर धक्का मुक्की के बाद स्थिति काफी बिगड़ गई दोनों ओर से सैकड़ो की संख्या में लोग मारपीट के लिए उतारू थे लेकिन ऐन वक्त पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनो पक्षों को शांत कराया गया इसके बाद पूर्व मुखिया तथा अन्य पँचायत प्रतिनिधियों से लेकर समाज के सभी प्रबुद्ध लोगो ने पँचायत के लिए तिथि तय की है जिसमें सभी पक्षों की राय पूछी जायेगी डेरनी बाजार सप्ताह में दो दिन लगती है और डाक भी इसी दो दिन के वसूली की होता है जबकि वसूली सातों दिन किया जाता है कोई राशि तय नही होने की वजह से हर दिन बकझक की नौबत आ खड़ी होती है किंतु पिछले गुरुवार के दिन सही वक्त पर पुलिस नही पहुंचती तो एक बहुत बड़ी घटना होने से इंकार नही किया जा सकता है अंचल के माध्यम से डाक होता है वसूली की भी रकम तय हो क्योंकि छोटे छोटे किसान और गृहस्थ अपनी दैनिक खर्च के लिए फुटकर दुकान लगाकर कमाते है और वसूली भी कई तरह के है जो इन छोटे छोटे किसान व गृहस्थ बर्दाश्त करके निभाते है इसकी भी मापदंड तय होनी चाहिये


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग