राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सितलपुर रेलवे स्टेशन के पास से स्थानीय पुलिस ने दो चोर को एक चोरी के बाइक के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक सितलपुर रेल स्टाफ की एक प्लेटिना बाइक दो माह पूर्व चोरी हो गई थी उसी बाइक पर दोनो चोर रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द घूमते दीखे तो वही स्टाफ ने उसकी सूचना पुलिस को दी इसी सूचना के आधार पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने जवानों के साथ छापेमारी कर बाइक सहित दोनो चोर को गिरफ्तार कर लिया दोनो चोर में एक सीतलपुर बाजार का रहने वाला है जबकि दूसरा अकबरपुर गांव का रहने वाला बताया गया है दोनो से पूछताछ की जा रही है स्थानीय पुलिस का कहना है कि अभी इसके द्वारा बताये जानकारी के आधार पर अन्य चोरी के बाइक के साथ साथ कुछ इसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग