- शहर के वीणा पुस्तक सलेमपुर के संचालक नरेंद्र सिंह का है छोटा पुत्र
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के पत्रकारों पर लगातार हमला करने वाले मुख्य अभियुक्त नवनीत सिंह किशू को आज नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहर के वीणा पुस्तक सलेमपुर के संचालक नरेंद्र सिंह का पुत्र नवनीत सिंह किशू अपराधिक प्रवृत्ति के कारण सारण जिले के तीन पत्रकारों पर हमला करने का मुख्य अभियुक्त है। सारण जिले के पत्रकारों पर लगातार हों रहें हमलों को सारण पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और त्वरित कार्रवाई करते नगर थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में गठित हुई टीम ने नवनीत सिंह किशु को आज गिरफ्तार किया है।विदित हो अभियुक्त नवनीत सिंह किशु ने एक निजी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सहीत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों पर हमला किया था। पत्रकारों पर हमला करने वाले मुख्य अभियुक्त पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने पर शहर के पत्रकारों ने सारण एसपी एवं प्रभारी नगर थाना अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग