मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाने के हेला बसौता गांव में चापाकल पर पानी भरने के दौरान बिजली की तार एक युवक के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक महंथ शर्मा (35) दीनानाथ शर्मा का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के हेला बसौता गांव के महंथ शर्मा शनिवार की सुबह अपने दरवाजे के समीप चापाकल पर पानी भर रहा था तभी उसके शरीर के ऊपर बिजली प्रवाहित तार टूटकर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। महंथ शर्मा की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर कर बुरा हाल हैं। पत्नी राधा देवी, मां लक्ष्मीणा देवी, पिता दीनानाथ शर्मा, पुत्र सूरज कुमार, पुत्री लक्ष्मी व राधा कुमारी दहाड़ मारकर रो रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग