पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में हर शनिवार को लगने वाला भूमी सबंधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम, राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे फरियादी ने अपनी अपनी फरियाद रखीं। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जनता दरबार में 6 नया मामला आया जिस पर सुनवाई करते हुए 3 मामले का निपटारा कर दिया गया वहीं पहले से 10 मामले लंबित थे जिन पर सुनवाई करते हुए 5 का निष्पादन कर दिया गया।वही और मामलों में जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग