राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवक का गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली युवक को कमर के नीचे हिस्से में लगी हुई है। घटना शनिवार के देर रात का बताया जा रहा है। गोली से घायल युवक की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा लाला टोला निवासी सुरेश राय का 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग महाबीर मंदिर के पास का बताया जा रहा है। घायल युवक को स्थानीय लोगो द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में युवक ने बताया कि शनिवार के देर रात वह बाजार से घर जा रहा था तभी कटहरी बाग हनुमान मंदिर के पास कुछ युवको ने रोका। रोकने के साथ बदतमीजी और छीन झपटी करने लगे। दोनों तरफ से हुए हाथापाई में एक युवक ने पिस्टल निकाल गोली चला दिया जिससे गोली युवक के कमर के निचे लग गई। गोली लगते ही सभी अपराधी फ़रार हो गए। खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ युवक का उपचार चल रहा है। लोगों की माने तो गोली युवक के शरीर मे फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग