राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

डीएम व एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू के खनन व परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध सारण पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान

  • आरा- छपरा पुल के समीप अवैध बालू खनन व परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध सुबह में चलाया गया विशेष अभियान
  • बालू का भण्डारण, लोडिंग एवं इस कार्य में लगे कुल 19 वाहनों को जप्त करते हुए कांड दर्ज कर इस कार्य में लगे 39 लोगों को 22 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। बालु के अवैध खनन व परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के परिप्रेक्ष्य में राजेश मीणा, जिलाधिकारी, एवं एसपी संतोष कुमार, के नेतृत्व में सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र अंतर्गत आरा- छपरा पुल के समीप रायपुर बिनगावां में संयुक्त रूप से 2 जुलाई  को अहले सुबह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके बाद अवैध बालू के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त अवैध व्यापार में लगे 11 ट्रक, 2 लोडर तथा 6 मोटरसाइकिल को जब्त किया है। वहीं अभियान के दौरान 39 व्यक्तियों को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं बालू जप्त करने के साथ ही भारी पैमाने पर बालू को विनिष्ट किया गया एवं जप्त वाहनों पर जुमार्ना लगाया गया। इस बात की जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 कारोबारियों को गिरफ्तार कर दो लोडर एवं 11 ट्रक को जब्त किया गया है। जिनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में डीएम के साथ एडीएम डॉक्टर गगन कुमार, सदर एसडीएम अरुण कुमार व काफी संख्या में कई थानों की पुलिस मौजूद थी।

विशेष अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का फलाफल निम्न प्रकार से है :

  1. कुल दर्ज कांड की संख्या 01
  2. कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 39
  3. बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त ट्रक 11, लोडर -02 एवं मोटरसाइकिल 06 कुल 19 वाहन जप्त।
  4. मोबाइल जप्त 22
  5. जप्त बालू की मात्रा (सी 0 एफ 0 टी 0 में) 15.00 सी0 एफ0 टी0 के साथ ही बड़ी मात्रा में बालू विनष्ट किया गया।
  6. जप्त वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई जारी है।