राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। हमारे आस पास हो रहे घटना या हादसा पर पुलिस का काम है उस घटना या हादसा के बारे में जरूरी जांच कर उसके तह तक जाया जाए ना कि अपने बेटे की हत्या का दुख झेल रहे उस बाप को ही पुलिस सुझाव देना शुरू करें कि सरकार द्वारा दुर्घटना पर मिलने वाली अनुग्रह राशि आप को कैसे प्राप्त होगी। जी हां कुछ ऐसा ही मामला एकमा थाने के थानाध्यक्ष द्वारा सुनेने को मिल रही है जहां अपने ही पुत्र हत्या के बाद पिता न्याय के लिए दर बदर भटक रहा हैं। न्याय के आस में पिता पुलिस अधीक्षक के पास पहुच दोषियों पर कार्रवाई का मांग किया है। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी बाबुल तरुण की हत्या के बाद उनके पिता न्याय की गुहार लगाने सारण एसपी के जनता दरबार मे पहुचें। पथराई आंखों से न्याय के आस में एसपी के पास पहुचे पिता ने उनके साथ हो रहे अन्याय को बताया।
शुक्रवार को एसपी के जनता दरबार मे पहुँचे बाबुल तरुण के पिता अवधेश प्रसाद ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि एकमा पुलिस मामले में कोई सुनवाई नही कर रही है और अपराधियों से मिलकर हत्या के मामले को दुर्घटना में बदलने का प्रयास कर रही है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मामले को दुर्घटना में बदलने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा है थाना प्रभारी द्वारा दुर्घटना स्विकार लेने का दबाव बनाते हुए चार लाख रुपये देने की लालच दिखाया जा रहा है। इसलिए वे न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी साहब के जनता दरबार मे आये हैं। बताते चले कि विगत 20 जून को एकमा थाना क्षेत्र के नवतन बाजार में एक युवक को कुछ लोगो द्वारा बुलाकर ले जाया गया। जिसके कुछ देर बाद युवक का शव गावं से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। पिता ने पुत्र के हत्या के ख़िलाफ़ एकमा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह हत्या जमीनी विवाद में बताया जा रहा है। अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नही हो सकी है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें पुरा भरोसा है कि एसपी साहब के जनता दरबार से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग