मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नमामि गंगे परियोजना नेहरु युवा केंद्र सारण, छपरा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण राम जंगल सिंह इंटर कॉलेज, दिघवारा प्रखंड के गंगादूतों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कुल 50 प्रतिभागी सम्मलित हुए। प्रशिक्षण में प्रात: सर्वधर्म प्रार्थना “तू ही राम है तू ही रहीम है। ”से सुरु हो कर योग प्राणायाम से प्रारंभ हो कर सायं 5 बजे तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान गंगादूतों ने प्रभात फेरी रैली, वृक्षारोपण, कचरा प्रभंधन, गंगा घाट एवं सरोवर की सफाई, घर से घरों तक संपर्क, नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से जन जागरूकता पैदा किया गया। राज्य प्रशिक्षक पारस नाथ यादव विषयगत जानकारी उपलब्ध करायी। समूह चर्चा एवं रोल प्ले के दौरान विवेक कुमार सिंह ने युवाओं को इस अभियान का अंग बना लिया। जिला परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार ने समापन के दौरान गंगा स्वच्छता सपथ,गंगादूतों को सपथ दिला कर सतत एवं अविरल, प्रवाहिनी गंगा को स्वच्छ कैसे बनायेगे और समाज को इस महत्वपूर्ण महायज्ञ में आप गंगादूतों की भूमिका सराहनीय होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक कुमार सिंह, शुभम सिंह, राकेश सिंह, संजीत कुमार, अमरेन्द्र चौरसिया, रोहन सिंह, आशुतोष, कुनाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने चेतना गीत से “ए प्यारे वतन , ए प्यारे वतन, ए प्यारे वतन तुझको हम दिल में बसा लेंगे। ” से युवाओं में जोश भर कर के अग्रिम पंक्ति का युवा बना लिया। ख़ुशी कुमारी ने नमामि गंगे गंगे गीत “ ए नमामि गंगे ए नमामि गंगे ए नमामि गंगे गीत सुना कर श्रोताओं को झुमने पर बाध्य कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग