नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के तरवां मंगरपाल गांव के नोनिया टोली में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जानकारी के मुताबिक निःशुल्क जांच शिविर डॉ मनीष कुमार रौशन के द्वारा लगाया गया इन्होंने शिविर के माध्यम लाचार गरीब तथा वृद्ध लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निःशुल्क दवा भी दी गई शिविर में करीब सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने अपनी तकलीफ को बताकर दवा लिखवाई कुछ रोगी ऐसे भी आये जिनकी जांच शहर में ही हो सकता है वैसे मरीज को निःशुल्क जांच कराने की व्यवस्था भी बनायी ताकि किसी कोई भी आर्थिक बोझ न लगे वही शिविर द्वारा स्वास्थ्य जांच करने को लेकर मुखिया ने चिकित्सक मनीष कुमार रौशन को बधाई भी दी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन