राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए स हाजितपुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी का है।एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सरमी पासी टोला में शराब की खरीद विक्री चल रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस बल को देख कुछ लोग भागने लगे।जिन्हें पकड़ाने का प्रयास किया गया।मगर भागने में सफल रहे।वही बगल में एक महिला बँसवारी में कपड़े से छिपाकर दो गैलन रखी हुई है।जिसकी तलाशी की गई तो दस लीटर देशी शराब बरामद हुआ।जिसके बाद शराब को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार महिला सरमी निवासी शिवरती देवी बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग