संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। प्रखंड के मियापट्टी दक्षिण टोला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नजदीक रंजना मेडिकल स्टोर के छट्ठू साह के भवन परिसर में रविवार को शैल वीणा हेल्थ क्लिनिक की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों को उपचार के साथ ही दवा वितरण किया। इस दौरान आयोजित शिविर में डॉ आर के तिवारी, ने सैकड़ो रोगियों का हार्ड, सुगर, ब्लडप्रेशर, अस्थमा सहित अन्य रोगों का उपचार किया गया। साथ ही लोगों के बीच निशुल्क दवा का वितरण कर अन्य बीमारियों से संबंधित निशुल्क जांच भी की गई।इस अवसर पर डॉ तिवारी ने कहा की हमारा उद्देश्य है कि समाज के दबे कुचले जो जानकारी व पैसे के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए वक़्त निकाल कर दवा इलाज करना हमारा कर्तव्य बनता है इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग