राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडार गांव में एसएच-73 मुख्य सड़क पर एक बोलेरो की ठोकर से बच्ची की मौत के मामले में मृतिका के पिता संजय कुमार यादव ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पिछले दिनों मेरी साढ़े चार वर्षीय बच्ची सरिता घर के सामने से जा रही थी कि उसी समय अज्ञात बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और ठोकर मार कर फरार हो गया। बोलेरो की ठोकर से मेरी बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग