राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र लौंवा गांव में गतदिनों तेज आंधी-पानी में घर गिरने से उसमें दबकर घायल गृहस्वामी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक के पुत्र दिलीप राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि गतदिनों आये तेज आंधी-पानी में कर्कटनुमा घर गिरने से मेरे पिता देवनाथ राय उसमें दब कर बुरी तरह से घायल हो गये थे। घायलावस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर से भी पटना रेफर कर दिया गया था। जहां पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्मार्टम कर शव को सौप दिया गया था। पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग