राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर खराटी गांव में हार्ट अटैक से एक मजदूर की रविवार को मौत हो गई है। मृतक चैनपुर खराटी के रामकरण महतो का 38 वर्षीय पुत्र रमेश महतो है। घटना के बाद मृतक की पत्नी अनीता देवी, पुत्री पूजा, गोलू व अन्य का रो-रो कर बुरा हाल है। चैनपुर खराटी के सामाजिक कार्यकर्ता देवनाथ राम ने बताया की परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य रमेश महतो था। जिसकी अचानक मौत से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो जायेगी। मृतक को तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। घटना के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो व अन्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग