राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। प्रखंड अंतर्गत गोविंद चक पंचायत में शराब बेचे जाने का विरोध महिलाओं ने शुरू कर दिया है। यहां के अंबेडकर चौक के समीप लगभग 5 दर्जन महिला इकट्ठा होकर व्यवस्था के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं का कहना था कि इस पंचायत में शराबबंदी पूर्णता फेल हो गई है। इसके बाद महिलाओं ने स्थानीय सरपंच मुकेश कुमार राम तथा उपसरपंच को वहां बुलाया। सूचना पाकर पहुंचे सरपंच उप सरपंच को महिलाओं ने क्षेत्र में शराब बेचे जाने की बात से अवगत कराया। इस दौरान महिलाओं ने अपना हस्ताक्षर तथा अंगूठे का निशान लगा कर सरपंच को एक आवेदन भी सौंपा है। महिलाओं का कहना था कि अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई जाएगी तो इसकी शिकायत जिला में बैठे पदाधिकारियों से की जाएगी। महिलाओं का कहना था कि आए दिन शराब बेचे जाने से यहां बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। वही हाट बाजारों में प्रत्येक दिन मारपीट होती रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग