एसडीएम ने मकेर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों को आश्रय केन्द्र में सुरक्षित करने का दिया निर्देश
छपरा(सारण)। जिले के मकेर प्रखंड में गंडकी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अभिलाषा शर्मा ने मकेर के बाघाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 4 एवं 5 का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कहा कि दोनों वार्ड का गांव पुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। उन्होंने बाढ़ से निबटने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। एसडीएम ने मकेर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार को अविलंब सभी बाढ़ पीड़ितों को आश्रय केन्द्र पर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इसके बाद एसडीएम ने प्रखंड के बाघाकोल गांव स्थित मध्य विद्यालय सह कस्तुरबा गांधी विद्यालय मे बने आश्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्था को संतोषजनक पाया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग