आरएसएस के सारण प्रमंडल कार्यवाहक प्रमुख के निधन पर शोक
बनियापुर(सारण)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सारण प्रमंडल कार्यवाहक प्रमुख रजनीश शुक्ला की असामयिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने कार्यवाहक प्रमुख के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए संघ परिवार के लिये बड़ी क्षति बताई। वही भाजपा नेता शशिभूषण सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताई। इधर भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यवाहक प्रमुख के निधन पर शोकसभा का आयोजन कर श्रधांजलि अर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कार्यवाहक प्रमुख मंडल संघ के अनमोल रत्न थे।जो प्रति वर्ष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में बनियापुर पहुँच अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते थे। श्रधांजलि अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, रामानंद सिंह,जितेन्द्र पूरी अरुण सिंह,प्रमोद सिंह, मणिभूषण दुबे,दीपक चतुर्वेदी राजीव पांडेय,नवनीत मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग