गंडकी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बनियापुर के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें बर्बाद
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। गण्डकी नदी की जलस्तर में उफान के बाद सरेयां सहित कई गांवों के लोग दहशत में हैं। किसानों को धान की फसल की चिंता है। बारह घण्टो से नदी के पानी का तेज प्रवाह देख लोग परेशान हैं. मंगलवार को नदी का पानी सरेयां गांव में प्रवेश कर गई। जलधारा का सड़को पर तेज रफ्तार होने के कारण सरेया और सतुआ पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी कई जगह टूट चुका हैं, जिससे लोगो की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार जल स्तर बढ़ने से फसलों को काफी नुकसान होने की सम्भावना है। यदि जल प्रवाह को नही रोका गया तो सैकड़ो घर डूब जाएंगे। बताया जाता है कि लगातार हो रही बरसात के कारण गंडकी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। गंडकी नदी का पानी आसपास के खेतों में फैल गया है। नदी का पानी गांव की सड़क से होते हुए खेतों में फैल रही है। जिससे ग्रामीण किसानों में हड़कंप मच गया है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. किसानों का कहना है कि वे काफी मेहनत कर धान की रोपनी किये थे। खेतों में लगातार पानी गिरने से फसलें जलमग्न हो जाएगी। जिसके बाद किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. वीआईपी के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतो तथा स्थानीय मुखिया समीना देवी ने मामले की जानकारी सीओ को देते हुए नदी के फैलते पानी को खेतों में जाने से रोकने की मांग की है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा