राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने भोरहा गांव में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मशरक थाना क्षेत्र के सनकौली गांव निवासी जमादार राय का पुत्र दीपक कुमार यादव बताया जाता है। बताया जाता है कि रविवार की रात थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस गश्ती पर निकली थी। भोरहा गांव के समीप पुलिस गाड़ी को देख बाइकसवार युवक भागने लगा जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। बाइक के कागजातों की जांच की गयी तो पता चला कि बाइक रसौली गांव निवासी छोटेलाल चौरसिया है जिसे 7 मई की रात चोरों ने तुर्की गांव में आयोजित एक तिलक समारोह से चोरी की थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने कई खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग