राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुँची पुलिस बल के साथ पकड़े गए शराब धंधेबाज ने गाली- गलौज करते हुए धक्का- मुक्की शुरू कर दिया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न करने का प्रयास करने लगा।हालांकि पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई का है। एसआई अमित कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है की सूचना मिली कि सिसई में रंजन कुमार राम द्वारा शराब की विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ घर के आगे पलानी से दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही घर मे छिपे धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस वाहन पर ले जाने के क्रम में धंधेबाज रंजन कुमार राम सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न करते हुए पुलिस बल के साथ गाली- गलौज करते हुए धक्का- मुक्की करने लगा। इधर मेढुका पासी टोला से भी पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ स्थानीय बिहारी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि गत 30 जून को भी बनियापुर के हरपुर कराह में शराब की छापेमारी करने पहुँची पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर होमगार्ड के दो जवानों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। आये दिन धंधेबाजों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग