पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में अनियंत्रित अपाची बाइक सवार ने सड़क पार कर रहें वृद्ध को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो। घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल वृद्ध बंगरा गांव निवासी स्व लोचन राय का 65 वर्षीय पुत्र अनंत राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने इलाज किया। और एक पैर में बुरी तरह से फ्रैक्चर और सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर। परिजनों ने बताया कि घायल वृद्ध सड़क पार कर रहें थें कि अनियंत्रित अपाची बाइक सवार ने टक्कर मार अपाची बाइक छोड़ फरार हो गया। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच घायल का हाल चाल जाना और सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुएं वही अपाची बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग