राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन मेला में थाना पुलिस ने छापेमारी कर 14 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा था कि उसी दौरान मिली सुचना के आधार पर छापेमारी की गई तो डुमरसन मेला निवासी केदार साह पिता मिश्री साह के घर में छुपाकर रखा गया 14 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही पुलिस बल को आता देख भाग रहें शराब धंधेबाज केदार साह को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पूछताछ के दौरान उनके और शराब धंधेबाजों को चिन्हित किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग