पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक जंक्शन पर सोमवार की सुबह छपरा कचहरी से महाराजगंज दुरौधा जा रही पैसेंजर ट्रेन से महिला गिर गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गई जहां घायल महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोन्ध भगवानपुर गांव निवासी मो मंसूर की 50 वर्षीय पत्नी बकरीदन खातुन के रूप में हुई। घटना के बारे में मशरक जंक्शन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी लालमन प्रसाद ने बताया कि जवान ड्यूटी पर प्लेटफार्म पर तैनात था उसी दौरान छपरा कचहरी महाराजगंज दुरौधा पैसेंजर खुली तभी ट्रेन प्लेटफार्म के अंतिम छोड़ पर पहुंची तब तक ट्रेन से महिला प्लेटफार्म पर ही कूद पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया और परिजनों को सुचना दे दी गई। वही घायल महिला ने बताया कि वह अपने घर से ऑटो से मशरक जंक्शन पहुंची और वहां से उसे अपने नैहर में भाई से मिलने महमदपुर जाने के लिए थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ना था और गलती से वह दुरौधा महाराजगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गयी और जैसे ही पैसेजर खुली तब किसी यात्री ने बताया कि यह पैसेंजर ट्रेन थावे नहीं जाएंगी तो वह घबडा़ कर चलती पैसेंजर ट्रेन से उतर रही थी कि गिरकर घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग