पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के मठिया गांव में किराने की दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों द्वारा सोमवार की सुबह चोरी की घटना सामने आई है। मठिया गांव निवासी टिंकू कुमार साह पिता तारकेश्वर साह ने बताया कि उनकी गांव में ही श्वेता किराना सह जेनरल स्टोर की दुकान हैं। रविवार को दुकान बंद कर सभी घर के परिवार भतीजी के तिलक में नगरा के रामपुर खोरम गाँव गए थें वही से सभी रात्रि में ही घर आएं जब सुबह में दुकान खोलने गये तों देखा कि ताला तोड़ दुकान में चोरी कर ली गई है। दुकान से गल्ला ,सरसो तेल, रिफाइंड,काजू बादाम , किशमिशस समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ली गई है। वही खोजबीन के दौरान गल्ला और कुछ कागजात महाराजगंज मशरक रेलवे लाइन के बगल में फेका पाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग